Corona Update : बीते 24 घंटे में 3,714 नए केस, ढाई हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Corona Update : बीते 24 घंटे में 3,714 नए केस, ढाई हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

देश में इन दिनों 4 हजार के करीब नए मामले दर्ज हो रहे हैं। बढ़ते मामलों के चलते

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों का ग्राफ ऊपर की ओर बढ़ रहा है। देश में इन दिनों 4 हजार के करीब नए मामले दर्ज हो रहे हैं। बढ़ते मामलों के चलते केंद्र ने राज्ये सरकारों को अलर्ट कर दिया है। एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के चार हजार के करीब नए केस दर्ज हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,714 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,31,85,049 हो गया है। वहीं इस दौरान हुई 7 और मरीजों की मौत के बाद मृतक की संख्या बढ़कर 5,24,708 पहुंच गयी है। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 2,513 लोग डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद रिकवरी केस बढ़कर 4,26,33,365 हो गए हैं।
देश में एक्टिव केस की संख्या इस समय 26,976 बनी हुई है। इसके साथ ही देश में कल कोरोना वायरस के लिए 3,07,716 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,32,09,262 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण के तहत अब तक एंटी कोविड वैक्सीन की 1,94,27,16,543 डोज़ दी जा चुकी हैं।

भारतीय रेलवे दुनियाभर में रचने जा रहा है इतिहास, समुद्र के बीच 80 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।