देश में ओमीक्रॉन के मामले बढ़ कर हुए 25 ,स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में ओमीक्रॉन के मामले बढ़ कर हुए 25 ,स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा

देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि अभी तक ओमिक्रोन के 25 मामले दर्ज किए गए हैं। सभी पाए गए मामलों में हल्के लक्षण हैं। दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। 
आगे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि पिछले हफ्ते देश में कुल पाजिटिविटी रेट 0.73 फीसद रही है। पिछले 14 दिनों में 10,000 से कम मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले दो राज्यों में सबसे अधिक हैं। ये दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में हैं। केरल में 43 फीसद से अधिक सक्रिय मामले और महाराष्ट्र 10 फीसद से अधिक सक्रिय मामले हैं। देखा जाए तो मामले बढ़ कर अब भारत में 25 हो गए है जोकि तीसरी लहर के लिए चिंता बढ़ा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।