भाजपा पर तकरार! पंजाब कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा पर तकरार! पंजाब कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की गलत नीतियों

कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है।
पंजाब कांग्रेस का मोदी पर कटाक्ष
पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने ‘बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी’ के खिलाफ दिल्ली में चार सितंबर को कांग्रेस की ‘हल्ला बोल महारैली’ से पहले यहां बैठक की।बैठक शुरू होने से पहले पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं बेरोजगारी भी बढ़ गयी है।
मोदी सरकार से 'जनता' पूछ रही है ये 30 सवाल - BBC News हिंदी
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी कहा….. 
मिली जानकारी के मुताबिक  वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर जनता के विषय उठा रही है।पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे समाज के हर वर्ग को प्रभावित करते हैं।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी कहा कि महंगाई का असर सभी वर्गों पर, खासतौर पर आम आदमी और गरीबों पर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।