विवादित कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा ने सीएम बसवराज बोम्मई को सौंपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विवादित कर्नाटक मंत्री ईश्वरप्पा ने सीएम बसवराज बोम्मई को सौंपा

कर्नाटक में आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज

कर्नाटक में आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उनके आवास पर जाकर कर अपना इस्तीफा सौंपा दिया। मुख्यमंत्री ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।
समर्थकों ने मंत्री ईश्वरप्पा को इस्तीफा देने से रोका 
ईश्वरप्पा अपने समर्थकों की भीड़ के साथ शिवमोग्गा से बेंगलुरु श्री बोम्मई के आधिकारिक आवास पर पहुंचे। उनके समर्थक नारे लगा रहे थे ‘‘हिंदू टाइगर कौन है? ईश्वरप्पा, ईश्वरप्पा। इस्तीफा मत दो, इस्तीफा मत दो।’’ श्री ईश्वरप्पा के समर्थक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे। उन्होंने संदेह जताया है कि संतोष पाटिल की आत्महत्या के पीछे कहीं कांग्रेस पार्टी का हाथ ना हो।
उल्लेखनीय है कि श्री ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के हफ्तों के बाद मंगलवार को ठेकेदार पाटिल बेलगावी स्थित उडुपी के एक लॉज में मृत पाए गए थे। व्हाटसप संदेश के जरिए कथित सुसाइड नोट में पाटिल ने अपनी मौत के लिए श्री ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया था।
पुलिस ने पाटिल के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर श्री ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।