Girl in a jacket

टमाटर के दामों में लगातार बढ़ोतरी, अब 155 रुपये किलो बिक रहा

देश में अब टमाटर खाना बेहद ही मंहगा हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच अब

देश में अब टमाटर खाना बेहद ही मंहगा हो गया है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच अब इसकी वर्तमान कीमत 155 रुपय प्रती किलो तक पहुंच चुकी है। जिसके बाद अब जनता इसके बढ़ते दामों से काफी ज्यादा परेशान दिखाई दे रहें हैं। इसके अलाा देश के अलग-अलग शहरों में इसकी अलग-अलग कीमत रखी गई है। 
टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम 
देश के मेट्रो शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत क्रमशः 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
फल स्टोर में टमाटर 129 रुपए प्रति किलो टमाटर
दिल्ली में 130 से 160 रुपये प्रति किलो के बीच टमाटर बिक रहा है। दिल्ली की सफल स्टोर में टमाटर 129 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। एक ग्राहक ने बताया, “आम आदमी को बहुत मुश्किल हो रहा है, हमने तो टमाटर खाना ही छोड़ दिया। कल मार्केट में गया था तो वहां पर टमाटर 160 रुपए था और यहां पर 129 रुपए है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।  
टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक
दिल्ली में, स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और स्थानीयता के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज में टमाटर बेच रहे हैं। ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे ऑनलाइन किराना शॉपिंग एप्लिकेशन पर टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।