कांग्रेस जल्द तय करेगी अपना अध्यक्ष, कौन होगा जानिए आप भी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस जल्द तय करेगी अपना अध्यक्ष, कौन होगा जानिए आप भी

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब भारत का प्रत्येक व्यक्ति जानना चाहता है। कांग्रेस

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस सवाल का जवाब भारत का प्रत्येक व्यक्ति जानना चाहता है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के अगले महीने चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी को सितंबर में अपना स्थाई अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी के कई नेता अध्यक्ष पद का ताज राहुल गांधी को फहराना चाहते हैं, तो वहीं कुछ नेता प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो अध्यक्ष बाहर ढ़ूढ़ रहे हैं। साफ़ है अगले महीने अध्यक्ष पद के चुनाव की खबरें आ रही हैं। तो बीजेपी इसे राजनीति करने के अवसर के तौर पर देख रही है। 
दलित चेहरे को आगे कर सकती है कांग्रेस 
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस किसी दलित चेहरे को आगे कर चौंका सकती है। वहीं सूत्र यह भी बता रहे हैं कि चुनावों में पार्टी अगर राहुल गांधी को आगे करती है, तो उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं कांग्रेस पार्टी में फिलहाल चर्चाओं का सिलसिला जारी है। विभिन्न नेता पार्टी के सामने अपने-अपने विचार रख रहे हैं और कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अगले महीने तक हो सकता है कांग्रेस पार्टी को अपना अध्यक्ष मिल जाए। 
राहुल ने 2019 में अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस का कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं रहा। संगठन का चुनाव अगले महीने होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसी नेता काे ताज पहनाया जाएगा। लेकिन अध्यक्ष कौन बनेगा इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का कहना है कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी फिर से पार्टी के अध्यक्ष बनें। हम उन्हें समय-समय पर अपनी भावनाओं से अवगत कराते रहते हैं। हमें उम्मीद है कि वह आगे आएंगे और कार्यभार संभालेंगे।
कुछ लोग प्रियंका को देखना चाहते हैं अध्यक्ष पद पर 
सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग अध्यक्ष पद पर प्रियंका गांधी को देखना चाहते हैं। कांग्रेस का एक धड़ा ऐसा भी है जो चाहता है कि प्रयंका गांधी पार्टी की अध्यक्ष बने। लेकिन अगले महीने अध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हैं, ऐसे में देखना यह होगा कि कांग्रेस किसे अपना ताज पहनाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।