कांग्रेस ने मोदी से अकबर पर चुप्पी तोड़ने के लिए कहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने मोदी से अकबर पर चुप्पी तोड़ने के लिए कहा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘यह महिला की गरिमा और सुरक्षा का सवाल है। उम्मीद यही की

कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर पर चुप्पी तोड़ने को कहा। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘यह महिला की गरिमा और सुरक्षा का सवाल है। उम्मीद यही की जाती है कि कि मामले से संबद्ध मंत्री तत्काल स्पष्टीकरण देंगे।’

शर्मा ने कहा, ‘लेकिन, इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री का भी कर्तव्य है, संवैधानिक कर्तव्य और नैतिक कर्तव्य है कि वह मुद्दे पर बोलें। मूल सवाल यह है कि आखिर प्रधानमंत्री ने चुप रहने का क्यों फैसला किया है। देश को बताइये कि आप का क्या नजरिया है।’

इससे पहले रविवार को अपने आधिकारिक विदेश दौरे से लौटे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने कहा कि आरोपों के संबंध में वह बयान जारी करेंगे। कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने (अकबर ने) संपादक रहने के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया था।

#MeToo : ‌‌विदेश दौरे से लौटे अकबर, बोले – ‘बाद में दूंगा बयान’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।