विधानसभा चुनावों में करारी हार से कांग्रेस में हलचल, पार्टी ने बुलाई CWC अहम बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विधानसभा चुनावों में करारी हार से कांग्रेस में हलचल, पार्टी ने बुलाई CWC अहम बैठक

हालिया विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस अब अस्तित्व के संकट के साथ

हालिया विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस अब अस्तित्व के संकट के साथ ही विपक्ष के खेमे की अगुवा होने की अपनी भूमिका को बचाए रखने की चुनौती का भी सामना कर रही है। पंजाब में जहां कांग्रेस की सरकार थी, वहां से भी जनता ने पार्टी को नकार दिया है। इसी कड़ी में  बीते दिन कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा यानि जी-23 ग्रुप फिर सक्रिय हो गया हैं। इसी बीच पार्टी ने रविवार को एक अहम बैठक बुलाई है।
गुलाम नबी आजाद के आवास पर शुक्रवार देर शाम हुई बैठक
राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर शुक्रवार देर शाम हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है। इस बैठक में कपिल सिब्बल, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनीष तिवारी और कुछ अन्य नेता शामिल थे। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके नेतृत्व पर सवाल उठाया गया कि वह पार्टी अध्यक्ष छोड़ चुके हैं, खुद कोई हार की जिम्मेदारी लेना नहीं चाहते, फिर कैसे वो पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा देने के लिए फिर चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर रहे थे। यूपी में प्रियंका गांधी के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल किए गए थे। बैठक में कहा गया प्रियंका की मेहनत यूपी में क्यों कारगर नहीं हुई, मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलना पार्टी की केंद्रीय नीतियों पर सवाल और खामियों को दर्शाता है।
इस ग्रुप की एक अन्य बैठक रविवार को दोपहर 4 बजे बुलाई गई
बैठक में इन जी-21 के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सवाल उठाये गए। बैठक में ये भी तय हुआ कि बाकी नेताओं जो दिल्ली से बाहर हैं, उनको दोपहर डिटेल में बताया जाएगा। उनकी राय लेकर फाइनल रणनीति पर मुहर लगाई जाएगी। इसलिए इस ग्रुप की एक अन्य बैठक रविवार को दोपहर 4 बजे बुलाई गई है। इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) को बुलाये जाने को लेकर गुरुवार को ही कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पार्टी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही सीडब्ल्यूसी की मीटिंग बुलाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कांग्रेस के जी-21 नेता का वही समूह है जिसने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में परिवर्तन की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।