कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का निधन

गुरदास कामत 1984, 1991, 1998 और 2004 में भी उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का संक्षिप्त बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 63 वर्ष के थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुरुदास कामत को बुधवार तड़के ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

बता दें कि गुरुदास कामत 2009 में उत्तर-पश्चिम मुंबई संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे। वह 1984, 1991, 1998 और 2004 में भी उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे।

गुरुदास कामत के पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे। पेशे से वकील गुरदास कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।