जयराम रमेश ने कहा- 'लोकसभा में पिछले करीब चार वर्षों से कोई उपाध्यक्ष नहीं होना असंवैधानिक है' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जयराम रमेश ने कहा- ‘लोकसभा में पिछले करीब चार वर्षों से कोई उपाध्यक्ष नहीं होना असंवैधानिक है’

कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा में पिछले करीब चार वर्षों से कोई उपाध्यक्ष नहीं होने का मुद्दा उठाते

संविधान कहता है कि लोकसभा में एक उपाध्यक्ष होना चाहिए, इसलिए यह असंवैधानिक है कि उस स्थिति में कुछ समय के लिए कोई नहीं है। कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा में पिछले करीब चार वर्षों से कोई उपाध्यक्ष नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि यह ‘असंवैधानिक’ है। पिछले महीने उच्चतम न्यायाल ने उस याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था, जिसमें लोकसभा और विभिन्न राज्य विधानसभाओं में उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होने को लेकर सवाल उठाया गया है। शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे को ‘बहुत महत्वपूर्ण’ बताया था।
1678028406 untitled 2 copy.jpg852052065230
यह असंवैधानिक है
उच्चतम न्यायालय के इस कदम के बाद ही विपक्षी दल का यह बयान आया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले चार वर्षों से लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं है। यह असंवैधानिक है। यह स्थिति मार्च 1956 से बिल्कुल अलग है, जब नेहरू ने विपक्षी दल ‘अकाली दल’ के सांसद सरदार हुकम सिंह का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया था और उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था, जबकि वह नेहरू के आलोचक थे। ’’
अनुच्छेद 93 में कहा गया है
लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के संबंध में अनुच्छेद 93 में कहा गया है कि लोकसभा अपने दो सदस्यों को यथाशीघ्र लोकसभा अध्यक्ष और लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनेगी। परिपाटी के मुताबिक, लोकसभा उपाध्यक्ष का पद आम तौर पर मुख्य विपक्षी दल को मिलता है, जो कि 23 जून, 2019 से रिक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।