कांग्रेस ने कहा- विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार उल्टे सीधे फैसले ले रही है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने कहा- विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार उल्टे सीधे फैसले ले रही है

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद मनमानी

राजनीतिक पार्टीयों का एक दूसरे पर आरोपों की बयानबाजी जारी हो चुकी है जिसमें कांग्रेस ने औपचारिक तौर से कहा है कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव  जीतने के बाद अपनी क्रूर उग्रवादी नीति के षडंयत्र से अपनी मनमानी पर उतर आई हैं। जिससे की सरकार जनता के हित में न होकर  बल्कि गलत फैसले ले रही हैं। 
भाजपा सरकार गलत फैसले ले रही है
कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद मनमानी पर उतर आई है और वह उल्टे सीधे फैसले ले रही है। कांग्रेस प्रमुख संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुछ अखबारों में छपी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा के चुनाव जीतने के बाद पीएफ पर ब्याज में कटौती कर दी है और ब्याज दर 10 वर्ष के निकले स्तर पर पहुंचा दी है।इसी तरह से लखीमपुर खीरी की घटना के गवाह को धमकाया जा रहा है।
ट्वीट के द्वारा दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक   उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ क्या यू.पी में चुनावी जीत का मतलब ये है कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य गवाह सरदार दिलजोत सिंह को पीट कर और जान से मारने की धमकी दे चुप कर दिया जाएगा। योगी सरकार को जनमत मिला है, ये सच है, लेकिन अपराधियों को गवाह को पीटने-मारने का हक़ नहीं मिला। न्याय की पुकार रहेगी।’’ 

चुनावी जीत के आधार पर करोड़ कर्मचारियों की बचत
श्री सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ देश के 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घट चुकी है। क्या चुनावी जीत के आधार पर करोड़ कर्मचारियों की बचत पर धावा बोलना सही है। ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्यात्र दरों में कटौती करते हुए इसे दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा दिया है। क्या यही भाजपा की जीत का ‘रिटर्न गिफ़्ट’ है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।