कांग्रेस का मास्टर प्लान- 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद शुरू होगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’, 26Jan से होगा शुभारंभ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस का मास्टर प्लान- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद शुरू होगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’, 26Jan से होगा शुभारंभ

कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो य़ात्रा यात्रा चलाई जा रहा है। यह यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी अपनी डूबती नईया को पार लगाना चाहती है। क्योंकि चुनाव के दौरान पार्टी को मुंह की खानी पड़ती है। वहीं, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान व्यापक तौर से शुरू करेगी। जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा।
कांग्रेस चलाएगी ‘हाथ से हाथ’ जोड़ो अभियान
भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो  अभियान' | What after Bharat Jodo Yatra Congress says Hath se Hath Jodo  Abhiyan from 26 Jan 2022 - Hindi Oneindia
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा। वेणुगोपाल ने बताया कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ ‘‘आरोप पत्र’’ भी संलग्न होगा।
जयराम रमेश ने कही यह बात 
Senior Congress Leader Jairam Ramesh expressed his concern over the  existential crisis of Congress - जयराम रमेश की चिंता:संकट में है कांग्रेस  पार्टी का अस्तित्व, सुधरे नहीं तो हो ...
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।’’ रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।