कांग्रेस का आरोप- आर्थिक भगोड़ों को फायदा पहुंचा रही है मोदी सरकार, अपराधियों की सूची लंबी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस का आरोप- आर्थिक भगोड़ों को फायदा पहुंचा रही है मोदी सरकार, अपराधियों की सूची लंबी

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैंकों को लूटने वाले आर्थिक भगोड़ों को विदेश

कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैंकों को लूटने वाले आर्थिक भगोड़ों को विदेश जाने का मौका दे रही है और फिर विदेशों में चल रहे उनके कारोबार को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
कई भगोड़े देश के बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर और सरकार की नाक के नीचे से विदेशों में भागे हैं
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण अब तक मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे कई भगोड़े देश के बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर और सरकार की नाक के नीचे से विदेशों में भागे हैं और उन्हें उनके अपराध के लिए सजा देना कठिन हो गया है।
इस तरह के अपराधियों की सूची बहुत लम्बी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है
उन्होंने कहा कि उनका कहना था कि इस तरह के अपराधियों की सूची बहुत लम्बी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है लेकिन सरकार चुप बैठी है।  उन्होंने कहा कि इस सूची में एक और नाम संदेसरा बंधुओं का है जो 2017 में बैंकों को 15000 करोड़ रुपए का चूना लगाकर विदेश भागे।
प्रवक्ता ने आरोप लगाया 
प्रवर्तन निदेशालय ने उसी साल उनकी बडोदा की कंपनी स्ट्रलिंग बॉयटेक पर छापे मारे लेकिन कंपनी के मालिक संदेसरा बंधु नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, दीप्ति संदेसरा नाइजीरिया भाग गये और वहां उन्होंने हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल के साथ कारोबार तेल आपूर्ति का काम शुरू किया और संदेसरा समूह की इसी कंपनी से देश की सार्वजनिक तेल कंपनियों ने तेल का आयात किया।
सार्वजनिक कंपनियों ने संदेसरा बंधुओं से 2018 से 2020 तक 5700 करोड़ से ज्यादा का तेल आयात किया
प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नाइजीरिया में देश के आर्थिक भगोड़ों द्वारा संचालित संदेसरा समूह की कंपनी सीपको से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी हिदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भातर पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, तथा इंडियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हमारी सभी तेल कंपनियों ने देश के लिए तेल का आयात किया। देश की सार्वजनिक कंपनियों ने संदेसरा बंधुओं की इस कंपनी से जनवरी 2018 से मई 2020 तक 5700 करोड़ रुपए से ज्यादा का तेल आयात किया।
आखिर आर्थिक भगोड़ों की इन कंपनियों को किस आधार पर फायदा पहुंचाया जा रहा है
उन्होंने कहा कि एक और खुलासा यह हुआ है कि संदेसरा बंधुओं ने विदेश में छह और कंपनियां खोल दी हैं जिनके जरिए भारत में तेल की आपूर्ति की जाएगी। कांग्रेस ने सवाल किया कि आखिर आर्थिक भगोड़ों की इन कंपनियों को किस आधार पर फायदा पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।