कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस, राहुल ने Tweet कर दी बधाई, देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस, राहुल ने Tweet कर दी बधाई, देशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कांग्रेस को लोकतंत्र

कांग्रेस पार्टी आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कांग्रेस को लोकतंत्र की स्थापना करने वाली पार्टी बताया है और इस धरोहर पर उन्हें गर्व है।
राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है. कांग्रेस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।’ वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘136 साल की सेवा। 136 साल की निस्वार्थता। हमारे लोगों की प्रगति के लिए 136 साल की प्रतिबद्धता। अपने लोगों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेने के लिए युगों से लेकर आज तक हर कांग्रेसी को हमारा सलाम।’


कांग्रेस स्थापना दिवस पर दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराने की कोशिश की तो फहरने की बजाय सीधे नीचे आ गया, जिसके बाद सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया।

महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोलेगी। दिग्विजय सिंह की अगुवाई वाली पार्टी की आंदोलन और धरना प्रदर्शन समिति ने बैठक कर रणनीति तैयार की है। प्रियंका गांधी समेत नौ सदस्य समिति में हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक पार्टी देशभर में जनता तक पहुंचाने के लिए एक ट्रेनिंग अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है।
कैसे और कब हुई कांग्रेस की स्थापना
साल 1885, 28 दिसंबर के दिन मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इक्कठा हुए थे। ये राजनीतिक एकता एक संगठग के रूप में बदल गई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। बता दें, कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यू.सी.बनर्जी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।