गांधी परिवार का सदस्य नहीं बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, पार्टी की कई इकाइयों ने राहुल के पक्ष में दिया था अपना मत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांधी परिवार का सदस्य नहीं बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष, पार्टी की कई इकाइयों ने राहुल के पक्ष में दिया था अपना मत

कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर रहे है।हालांकि पार्टी

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि पार्टी की प्रदेश इकाइयां राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पर प्रस्ताव पारित कर रहे है। इस कड़ी में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) ने भी सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया। 
इस बैठक में पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और  प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा मौजूद थे।कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुरुआत से पहले यह प्रस्ताव पारित किया गया है।  
पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान समेत कई प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी से पार्टी का नेतृत्व करने का आग्रह करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।