Congress President Election: गहलोत -थरूर में मुकाबला पक्का, थरूर ने मंगवाया नामांकन पत्र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Congress President Election: गहलोत -थरूर में मुकाबला पक्का, थरूर ने मंगवाया नामांकन पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन शनिवार को पार्टी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक प्रतिनिधि के जरिये नामांकन पत्र मंगवाया और वह इसे जल्द दाखिल कर सकते हैं। अब इसकी प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकता है।
थरूर जल्द भर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र
थरूर के प्रतिनिधि और ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस’ के पदाधिकारी अलीम जावेरी ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र लिया। कुछ दिनों पहले ही थरूर ने मिस्त्री से मिलकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। सूत्रों का कहना है कि थरूर जल्द ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
गहलोत मैदान मे तैयार, राजस्थान सीएम का फैसला हाईकमान पर छोड़ा 
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को आरंभ हुई। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। उधर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे और मुख्यमंत्री पद से उनके हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा।
गांधी परिवार का कोई वारिस नहीं होगा होगा चुनाव मैदान में 
गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने उनसे दो टूक कहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।
आपको बता दे की अशोक गहलोत व शशि थरूर में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं । गहलोत की गांधी परिवार के प्रति वफादारी किसी से भी छुपी नहीं हैं। वही शशि थरूर अपना दक्षिण में काफी प्रभाव रखते हैं , लेकिन वह कांग्रेस के बागी ग्रुप के सक्रिय सदस्य रहे हैं , जो ग्रुप किसी भी कीमत पर गांधी परिवार का नेतृत्व देखना पंसद नहीं करता था। हालांकि कांग्रेस हाईकमान गांधी परिवार अबकी बार तटस्थ भूमिका में नजर आना चाहता हैं , नेताओं का विश्वास में बनाए रखा जा सके।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।