महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सांसदों का लोकसभा में ज़ोरदार हंगामा, हिरासत में लिए गए राहुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सांसदों का लोकसभा में ज़ोरदार हंगामा, हिरासत में लिए गए राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए थ।  राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे इस दौरान पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर ही रोक दिया और राहुल गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया है। 
कई सांसदों ने बांह पर काली पट्टी भी बांध रखी थी
देश में बढ़ती महंगाई, खाद्य पदार्थों पर लगाए गए जीएसटी, जांच एजेंसी ईडी द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस सांसदों ने को लोकसभा में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के तमाम सांसद शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर लोकसभा पहुंचे और कई सांसदों ने बांह पर काली पट्टी भी बांध रखी थी।
1659683883 8
राहुल गांधी भी अपनी सीट पर खड़े होकर नारे लगा रहे थे
शुक्रवार को लोक सभा की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले लोक सभा अध्यक्ष ने पूर्व सांसद भीम प्रसाद दाहल के निधन पर शोक व्यक्त किया। बिरला ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान पर गिराए गए परमाणु बम के हमले के 77वें वर्ष पर इसमें मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। सदन में दोनों के लिए मौन भी रखा गया।
1659683893 96
लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी 
इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही अधीर रंजन चौधरी ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की। अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी लोक सभा में मौजूद थे। राहुल गांधी भी अपनी सीट पर खड़े होकर नारे लगा रहे थे। हंगामा जारी रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।