कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने औपचारिक तौर से मंगलवार को स्पष्ट किया कि जिस तरह से देश में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही तो इसे रोकने के लिए पार्टी ने अहम कदम उठााए हैं और केंद्र को यह परिचित कराना कि आम आदमी की इस जालिम सरकार से कमर टूट चुकी हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी पूरे देशवासियों को एकतत्र करने के लिए प्रयास कर रही है इसलिए पार्टी व्यापक तौर से भारत जोड़ो और कांग्रेस जोड़ो दोनों के ही अहम लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते हैं।
भारत जोडो यात्रा 150 दिन तक चलेगी- शशि थरूर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सात सितंबर अर्थात कल से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने जा रहे हैं। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और लगभग 150 दिनों की इस पदयात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा के एक दिन पहले कहा कि इस यात्रा का मकसद यह संदेश देना भी है कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो भारत को जोड़ कर रख सकती है और अगर जनता तक यह संदेश भली भांति पहुंच गया तो इससे पार्टी में भी फिर से जान आ जाएगी।
थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का लड़ेंगे चुनाव
थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई के कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे जिससे निर्वाचकों को व्यापक विकल्प मिलेंगे। हालांकि थरूर ने खुद चुनाव लड़ने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।