कांग्रेस ने कुमारी सैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया CWC का सदस्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने कुमारी सैलजा और अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया CWC का सदस्य

कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में नयी सदस्यों को शामिल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक में नयी सदस्यों को शामिल किया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी सुब्बारामी रेड्डी को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है।
पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में इन नियुक्तियों की जानकारी दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ये नियुक्तियां की हैं। सोनिया गांधी की करीबी माने जाने वाली सैलजा कुछ सप्ताह पहले तक हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष थीं। 
Image
सिंघवी विख्यात अधिवक्ता होने के साथ ही पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी हैं। हरियाणा से कुलदीप बिश्नोई सीडब्ल्यूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य थे, लेकिन बगावत के कारण उन्हें बीते दिनों सभी पदों से हटा दिया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।