PM मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी की हत्या की बात करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने

प्रधानमंत्री के बारे में विवादास्पद  टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी दमोह जिले में पटेरिया के निवास से की गई. सोमवार को पन्ना के पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 
पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे 
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को उनके निवास हटा से पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया।पन्ना पुलिस ने सुबह चार बजे उनका घर घेर लिया था और साढ़े पांच बजते ही राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पटेरिया को पवई थाना लेकर पहुंची। वहां उन्हें आज सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
राजा पटेरिया का विवादित वीडियो आया सामने 
दरअसल, राजा पटेरिया का कथित तौर पर एक वीडियो सामने आया। इसमें वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो।हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार। इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी काफी हमलावर नजर आई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।