आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाने के लिए 13 से 15 देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज किया जाएगा। इसी अभियान के तहत आज लाल किला से विजय चौक तक ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया,जिसे उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए। संस्कृति मंत्रालय ने इस रैली को आयोजित किया है और इसमें वरिष्ठ नेताओं के अलावा सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में हिस्सा लेने के लिए कहा गया था लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए। बीजेपी द्वारा लगाए गए इस आरोप पर अब कांग्रेस नेता राहुल गाँधी मैदान में आ गए हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपनी DP में तिरंगे की तस्वीर तो लगाई है,लेकिन इस तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने हाथों में तिरगा थमा हुआ है। राहुल गाँधी ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।’ राहुल गाँधी ने इस तस्वीर को ट्वीट कर एक बड़ा सन्देश देने की भी कोशिश की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर्स पर तिरंगे कि तस्वीर लगाई दी थी। जिसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों,बीजेपी सांसदों और पदाधिकारियों ने अपनी DP पर तिरंगा लगा लिया था। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश प्रदेश के साथ श्योपुर जिले में भी 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।