प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेस नेता का BJP पर पलटवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी के खिलाफ केस दर्ज होने पर कांग्रेस नेता का BJP पर पलटवार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यध कमलनाथ समेत अन्य

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यध कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगए हैं. उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने हमेशा से झूठ और फरेब की राजनीति को अपनाया है।
कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए 
सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि ऐसी राजनीति नहीं चलेगी। प्रियंका गांधी ने घोर निंदनीय कार्य किया है. बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश में सुशासन स्थापित किया है, भ्रष्टाचार कमलनाथ की सरकार में होता था। मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जिस पत्र को ट्विटर पर वायरल किया वह पूरी तरह से फर्जी पत्र फर्जी है। संगठन फर्जी है। 
पत्र वायरल किया गया 
विश्वास सारंग ने कहा कि जिस व्यक्ति के नाम पर यह पत्र वायरल किया गया है वह व्यक्ति भी नहीं है। इसके साथ-साथ जो कार्यालय का पता है. वह भी गलत है। कांग्रेस लगातार चुनावी साल में दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। यह तभी होता है जब नेता को लग जाए कि उसकी जमीन खिसक चुकी है।   
41 जिलों में  केस दर्ज किया गया
प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव और जयराम रमेश के खिलाफ भोपाल और इंदौर समेत 41 जिलों में  केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने वायरल एक पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके आधार पर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर 50% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगाया। बीजेपी का आरोप है कि यह पत्र और आरोप पूरी तरह निराधार और फर्जी है। 
अज्ञात शख्स पर भी केस दर्ज 
इसके अलावा एक ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम के अज्ञात शख्स पर भी केस दर्ज किया गया है, दरअसल जो लेटर सोशल मीडिया में चल रहा है। उसमें नीचे की ओर ज्ञानेन्द्र अवस्थी नाम लिखा है. जिसमें उसे ‘लघु एवं मध्यम क्षेत्रीय संविदाकार संघ’ नाम की संस्था का पदाधिकारी बताया है. साथ ही यह पत्र हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर लिखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।