कांग्रेस नेता ने की पीएम मोदी और अडाणी समूह के बीच गठजोड़ को समाप्त करने के लिए जनता से अपील , हिंडनबर्ग मामले में भी मांगी जांच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस नेता ने की पीएम मोदी और अडाणी समूह के बीच गठजोड़ को समाप्त करने के लिए जनता से अपील , हिंडनबर्ग मामले में भी मांगी जांच

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडाणी समूह के

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडाणी समूह के बीच गठजोड़ देश की जनता  के लिए और अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। मीडिया से सवांद करते हुए उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर कर इस गठजोड़ को खत्म करें।
1676635947 gfdjgh
कांग्रेस नेता ने अडाणी समूह पर लगाए आरोप
सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी समूह पर लगे आरोपों की जांच कराने को इच्छुक नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, सबसे गंभीर आरोप यह है कि कई विदेशी कंपनियों ने अडाणी समूह में बड़ी राशि का निवेश किया। जितनी राशि का निवेश अडाणी समूह में किया गया है वह राशि उन कंपनियों के कुल मूल्य से भी अधिक है। क्या इस बात की जांच नहीं की जानी कि निवेश की गई इस राशि का स्रोत क्या है?
1676635880 876 9876
जांच की उठी मांग
उन्होंने आरोप लगाया, हमने संसद में मामले की जांच की मांग की, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी इस मुद्दे पर नहीं बोला। यह स्पष्ट रूप से इंगित करता है कि दोनों के बीच गठजोड़ है। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अडाणी की मदद करने के लिए ‘नियमों को ताक पर रखकर काम किया।’ उन्होंने दावा किया, अडाणी समूह को हवाई अड्डे और बंदरगाहों को देने के लिए नियमों को मनमाने तरीके से बदला गया।
कोरोनाकाल में अडाणी को फायदा होने पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, महामारी के दौरान सभी को नुकसान हुआ जबकि अडाणी समूह की संपत्ति में कई गुना वृद्धि हुई। वर्ष 2014 में अमीरों की सूची में 609वें स्थान पर मौजूद व्यक्ति दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया। सिंह ने आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग से पहले ही कई भारतीय एजेंसियों ने अडाणी समूह में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता को लेकर आगाह किया था लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।