कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कांग्रेस एवं राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस देश का मुख्य विपक्षी दल है तथा भाजपा को पराजित करने के किसी भी राष्ट्रीय प्रयास का मुख्य स्तंभ बनी हुई है।
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह समय की जरूरत है कि भाजपा का विरोध करने और पराजित करने के लिए धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक पार्टियों के बीच जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक समझ एवं सहयोग हो। यह लोगों की अकांक्षाओं से भी जुड़ा है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सामूहिक प्रयास का प्रमुख स्तंभ बनी हुई है।
Congress, as principal national opposition party, remains a central pillar for a collective national effort.
— Anand Sharma (@AnandSharmaINC) December 2, 2021
राजनीति के लिए लगातार प्रयास आवश्यक
गौरतलब है कि बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा था कि राजनीति के लिए लगातार प्रयास आवश्यक हैं। राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘आप ज्यादातर समय विदेश में नहीं रह सकते हैं।’’ यह पूछने पर कि क्या वह चाहती हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार संप्रग के अध्यक्ष बनें, इस पर ममता बनर्जी ने कहा था, ‘‘अब कोई संप्रग नहीं है।’’


















