देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में विकास के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने झूठ बोलने का कारखाना बंद करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में विकास और सुशासन के लिए कांग्रेस कोई विकल्प नहीं है। योगी बुधवार को आजाद पार्क में अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह कार्य सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। इसके लिए किसी अन्य पर विश्वास नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने अपने 50 साल के शासन में कोई व्यवस्था नहीं की और कांग्रेस की स्वयं की बीमारु प्रवृत्ति ने देश एवं प्रदेशों को बीमारू बनाया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का डीएनए टेस्ट करा लिया जाए तो उसमें विकास नहीं निकलेगा। उनके शासन में केवल एक परिवार का विकास होता आ रहा है। उन्होंने देश के गरीबों को और गरीब कर दिया।

congress

योगी आदित्यनाथ ने देश की सीमाओं पर राजस्थान के जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां के जवान समर्पित भाव से देश की रक्षा करते है और कांग्रेस का नेतृत्व नक्सलवादियों को क्रांतिकारी कहने पर भी नहीं कतराते। उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार को पर्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार कूट-कूटकर भरा है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है अब कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए।

कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी : योगी आदित्यनाथ

उन्होनें देश के वर्तमान में हो रहे चुनावों में पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मोदी ही लोकप्रियता एवं कार्यों में अमिट छाप छोड़े है। इनमें सातवां राज्य मिजोरम शामिल हो रहा है जहां भाजपा की सरकार पहली बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में सरकारें विकास के नाम पर बनेगी। भाजपा के सुशासन और विकास के जरिए ही आज देश में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार के साधन उपलब्ध हुए है।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने झूठ बोलने का कारखाना बंद करें। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 17चुनाव हार चुकी है, वह देश की जनता पर रहम करें। उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्वहीन बताते हुए कहा कि अगर नेतृत्वहीन को अपनाया तो जनता को परिणाम भुगतना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।