गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है कांग्रेस : केंद्रीय कानून मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है कांग्रेस : केंद्रीय कानून मंत्री

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश भर में किए

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा देश भर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस, गांधी परिवार को ही पूरा देश मानती है।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस यह सोचती है कि एक परिवार (गांधी परिवार) कानून से ऊपर है, किसी जांच एजेंसी से ऊपर है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि एक परिवार ही भारत देश है।
रिजिजू ने आगे कहा कि कांग्रेस यह मानती है कि यह परिवार कुछ भी करे, कोई भी जांच एजेंसी, कोई भी संवैधानिक संस्था इस परिवार से पूछताछ नहीं कर सकती। राजनीतिक दबाव में ईडी द्वारा कार्रवाई करने के कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।