Congress : कांग्रेस ने खोला मोर्चा राजघाट पर जुटें भारी तादाद में नेता, 'संकल्प सत्याग्रह' से सियासी मुहिम शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Congress : कांग्रेस ने खोला मोर्चा राजघाट पर जुटें भारी तादाद में नेता, ‘संकल्प सत्याग्रह’ से सियासी मुहिम शुरू

राहुल गांधी संसद सदयस्ता खत्म होने के बाद अब सिस्यासी माहौल काफी गर्म हो गया है और राहुल

राहुल गांधी संसद सदयस्ता खत्म होने के बाद अब सिस्यासी माहौल काफी गर्म हो गया है और राहुल गांधी की संसद की सदस्यता छिनने के बाद कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक नारेबाजी कर रही है।  रविवार यानी नई कि 26 मार्च को कांग्रेस देशभर में संकल्प सत्याग्रह चलाने जा रही है, जिसकी शुरुआत महात्मा गांधी की समाधि राजघाट से हो रही है। इसके लिए राजघाट पर कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है।
1679813989 untitled project 2023 03 26t122028.961
राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद  कांग्रेस ने खोला नया मोर्चा
 प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता राजघाट पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं राजघाट पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। दरअसल दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को राजघाट पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी है। आगे बात बता इसके बावजूद राजघाट पर कांग्रेस नेताओं की भीड़ जमा है। संकल्प सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजघाट पहुंच चुकी हैं।  सूत्रों के अनुसार राजघाट पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने पहली पंक्ति में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। जानकारी के आधार पर प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता भी राजघाट पहुंचे हैं। आगे बता दें एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर के जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने एकत्रित होंगे और राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। अब आगे ये देखना होगा कि दिनभर कांग्रेस का संकल्प देशभर में क्या नया बवाल खड़ा करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।