यंग इंडिया का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यंग इंडिया का दफ्तर सील होने के बाद कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस!

शनल हेराल्ड मामले में आज ईडी ने यंग इंडियन के ऑफिस को सील कर दिया है और सोनिया

नेशनल हेराल्ड मामले में आज ईडी ने यंग इंडियन के ऑफिस को सील कर दिया है और सोनिया गांधी के आवास व कांग्रेस के हेरक्वार्टर के चारों तरफ पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। 
यंग इंडिया का ऑफिस सील होने के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें जयराम रमेश, अजय माकन और अभिषेक मनु सिंघवी शामिल थे। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों को भी पुलिस ने घेर लिया है। 
जयराम रमेश ने कहा है कि दिल्ली पुलिस, अन्य सुरक्षा बलों ने कांग्रेस मुख्यालय, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घर को घेर लिया है। अजय माकन ने कहा कि 5 अगस्त को कांग्रेस महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। इसकी घोषणा पिछले शनिवार को की गई थी। आज हमें डीसीपी का पत्र मिला कि कांग्रेस कोई प्रदर्शन नहीं कर सकती। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय और राहुल-सोनिया के घरों को पुलिस ने घेर लिया। 
कांग्रेस बोली- पुलिसिया पहरों से नहीं डरेंगे 
पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने के बाद कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा था कि, ‘सच्चाई की आवाज पुलिस के पहरेदारों से नहीं डरेगी। गांधी के अनुयायी इस अंधेरे से लड़ेंगे और जीतेंगे। आगे लिखा गया है कि नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस की पहरे में कैद करना तानाशाह के खौफ और रोष दोनों को दर्शाता है। लेकिन महंगाई और बेरोजगारी के सवाल अभी भी पूछे जाएंगे।
दिल्ली पुलिस ने घेर लिया हैः कांग्रेस 
कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के घरों की घेराबंदी कर दी है और वहां काफी सुरक्षा तैनात कर दी गई है। जयराम रमेश ने इसे बदले की राजनीति का गंदा रूप बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेगी।
कांग्रेस नेताओं की रणनीतिक बैठक जारी 
ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रणनीतिक बैठक शुरू हो गई है। इसमें पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।