Congress ने राहुल गांधी की पादरी के साथ बातचीत को लेकर, भाजपा पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Congress ने राहुल गांधी की पादरी के साथ बातचीत को लेकर, भाजपा पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़

कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से हताश हो गयी है।दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी के एक पादरी से बातचीत करने को लेकर भाजपा नेताओं के ट्वीट पर आपत्ति जतायी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड किया गया है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।’’उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।’’
रमेश ने आरोप  लगाया, ‘‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार
हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे, गौरी लंकेश और एमएम
कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा घटिया मजाक
है। भारत जोड़ो यात्रा की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास
बुरी तरह विफल होंगे।’’
भाजपा ने जमकर साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक पादरी के साथ गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र वास्तविक ईश्वर है न कि कोई शक्ति या अन्य भगवान।’’पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था, ‘मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।’ भारत जोड़ो, भारत तोड़ो प्रतीकों के साथ है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।