Sri Lanka की विवादित यात्रा के बाद उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम चीनी पोत वापस लौटा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sri Lanka की विवादित यात्रा के बाद उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम चीनी पोत वापस लौटा

चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को

चीन का उच्च प्रौद्योगिकी वाला अनुसंधान पोत श्रीलंका की छह दिन की विवादित यात्रा के बाद सोमवार को वापस लौट गया।बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम पोत ‘युआन वांग 5’ को मूल रूप से 11 अगस्त को चीन द्वारा संचालित हम्बनटोटा बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन भारत की ओर से व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद श्रीलंकाई अधिकारियों की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसके आगमन में देरी हुई थी।
चीनी पोत 16 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दक्षिणी श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह पहुंचा था और वहीं ठहरा था।बंदरगाह के मास्टर निर्मल सिल्वा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पोत स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे बंदरगाह से रवाना हुआ।अधिकारियों ने कहा कि वह चीन के जियांग यिन बंदरगाह पहुंचेगा।भारत ने आशंका जताई थी कि श्रीलंकाई बंदरगाह की ओर जाते समय यह पोत भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों की जासूसी के प्रयास कर सकता है। हालांकि, चीन ने इन आशंकाओँ को खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।