मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस राज्य में सरकार रहते हुए राज्य के लिए उतने काम नहीं किए, जितने वर्तमान पार्टी भाजपा कहलाती है। चौहान ने यह बात बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा में कही। इस कार्यक्रम में भाजपा पार्टी के एक अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति विष्णुदत्त शर्मा ने भी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बन कर झाबुआ आए थे तो यहां सड़के नहीं थी, बिजली नहीं, पानी नहीं था, स्कूल नहीं था, छात्रावास नहीं थे। तब हमने बेटियों और बेटों को साइकिल दी, स्कूल खोले, कॉलेज खोले। कांग्रेस ने इंजीनियरिंग कॉलेज छीन लिया था, ये ‘मामा’ ने दिया इंजीनियरिंग कॉलेज। आज वे उसी इंजीनियरिंग कॉलेज की बिलि्डंग का उद्घाटन करके जाएंगे। हम सीएम राइसिंग स्कूल खोल रहे हैं, जिसमे सब सुविधाएं होंगी।
हमारी सरकार ने लागू किया – चौहान
मुख्यमंत्री ने कहा की जितने काम हमारी सरकार ने किये, उतने काम कांग्रेस ने नहीं किए। स्व। दिलीप सिंह भूरिया का पेसा एक्ट कानून को भी कांग्रेस ने लागू नहीं किया हमारी सरकार ने लागू किया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना हमने बनाई है, जिन लोगों के नाम पीएम आवास में छूट गए है, उनको जोड़ जायेगा, सर्वे किया जायेगा। लाड़ली बहना को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जो बहनें रह गई है उन्हें भी जोड़ जाएगा। जैसे ही व्यवस्था होती जाएगी, लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ते जाएंगे।
मामा’ ही दिलवाएगा
चौहान ने कहा कि किसान सम्मान निधि भी बढ़ दी गई है, किसानों को भी 12 हजार दिए जाएंगे। बेटियों को भी लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कॉलेज में जाने पर 12 हजार 500 रुपए दिए जा रहे हैं। जो बच्चे 12वीं में प्रथम आये उनको स्कूटी दी है, यह सब मुख्यमंत्री देता है क्या यह तो ‘मामा’ ही दिलवाएगा। 12वीं में जिसने 75 प्रतिशत बनाएं उन्हें लेपटॉप के लिए 25 हजार दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने संबोधन में प्रदेश और केंद, की सरकार की उपलब्धियां गिनायी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की हमे सभी बूथ पर चुनाव जीतना है।