चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीफ़ जस्टिस एनवी रमन्ना ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शनिवार को ओडिशा का दौरा किया। इसी बीच उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर में

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शनिवार को ओडिशा का दौरा किया। इसी बीच  उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। और रमना ने न्यायमूर्ति विनीत सरन के साथ मंदिर में सिबलिंग के आगे  माथा टेका। आपको बता दें  मुख्य न्यायाधीश को पारंपरिक पोशाक और चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा गया।  याजकों और वरिष्ठ अधिकारियों से घिरे न्यायमूर्ति रमना ने 12वीं शताब्दी के श्राइन परिसर के अंदर लगभग 45 मिनट बिताए। आधिकारिकयो द्वारा मिली  जानकारी अनुसार वह दिन में कटक में ओडिशा राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधान न्यायाधीश शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए। मंदिर के सिंह द्वार पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव वी के पांडियन, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार और जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा ने उनका स्वागत किया। पुजारियों में से एक ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश मंदिर के प्रांगण में 45 मिनट तक रहे और उन्होंने मंदिर में और उसके आसपास चल रहे  सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए एसजेटीए की सराहना की।
प्रधान न्यायाधीश की इस यात्रा के दौरान ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक (ओडिशा सर्किल) अरुण कुमार मलिक और अन्य कई शीर्ष अधिकारी मंदिर में मौजूद थे। बता दें वह आज शाम दिल्ली लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।