मुख्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंस से की MP विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंस से की MP विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने दिल्ली से वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने दिल्ली से वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से मध्यप्रदेश में नियुक्त केन्द्रीय प्रेक्षको से आज चुनावी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त श्री रावत ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से विधानसभा चुनाव के लिये नियुक्त केंद्रीय प्रेक्षकों से प्रदेश में मतदान के पूर्व की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश में आयोग ने 198 सामान्य प्रेक्षक, 127 व्यय प्रेक्षक और 53 पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किये हैं।

फर्जी डिग्री मामला : DU के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान फोटो वोटर पर्ची, मतदान केंन्द्रों में मूलभूत सुविधायें, दिव्यांगजन के लिये व्यवस्थायें, कानून व्यवस्था, कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण, केंन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, सीसीटीवी, सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक, मतदाताओं को जागरूक करने के लिये प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के आयोजन, विभिन्न आईटी एप्लीकेशन, शिकायतों का निराकरण, सी-विजिल और मतदाता सूची की मार्क्डकॉपी के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी ली।

इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल। कान्ता राव ने आयोग को बताया कि मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं।

Election commission

संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी और केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती का प्लान तैयार किया गया है। अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिये सख्ती की गयी है। पन्ना जिले में शराब से भरा एक ट्रक जप्त कर जांच की जा रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में संचार व्यवस्था की गयी है। वीडियो कान्फ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित कई निर्वाचन अधिकारी और जिलों में केन्द्रीय प्रेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।