कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' यात्रा पर असम CM के बयान से भड़के छत्तीसगढ़ के CM, कहा-नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर असम CM के बयान से भड़के छत्तीसगढ़ के CM, कहा-नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को भारतीय राजनीति में एक ‘टर्निंग प्वाइंट’ (निर्णायक मोड़) और एक नई शुरुआत

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस आज (बुधवार, 7 सितंबर) से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस ने इस यात्रा को भारतीय राजनीति में एक ‘टर्निंग प्वाइंट’ (निर्णायक मोड़) और एक नई शुरुआत का प्रतीक बताया है। वहीं कांग्रेस की इस यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए।
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा, “भारत 1947 में कांग्रेस के दौरान विभाजित हो गया था। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत जुड़ा हुआ है, और एकजुट है। मैं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाने के लिए सुझाव देना चाहता हूं।”
भारत टूटा कहां है, जो आप जोड़ने निकले
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मुझे कांग्रेस और राहुल गांधी की यात्रा की शब्दावली पर एतराज है। भारत टूटा कहां है जो आप जोड़ने निकले हैं। आप किस प्रकार से कह सकते हैं कि भारत टूटा है? मुद्दों के आधार पर आपने भारत को बांट रखा था। 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अंग नहीं बनने दे रहे थे। आप ट्रिपल तलाक का समर्थन कर रहे थे वो हमने हटाया। अपनी यात्रा से आप भारत को फिर से इन मुद्दों के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम सीएम के बयान पर पलटवार किया है।
CM सरमा के बयान पर भड़के कांग्रेस के मुख्यमंत्री
असम सीएम के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हेमंत बिस्वा शर्मा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा की बिस्वा अभी नए-नए मुल्ला है। पहले कांग्रेस में थे,अब बीजेपी में गए हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा,जिसमे पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।