बीते तीन साल में केंद्र को 57 लाख से अधिक ऑनलाइन जन शिकायतें मिली : जितेंद्र सिंह

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीते तीन साल के दौरान ऑनलाइन व्यवस्था के

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीते तीन साल के दौरान ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से केंद्र को 57 लाख से अधिक जन शिकायतें मिली हैं। उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 54.65 लाख शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। 
कुछ शिकायतें भ्रष्टाचार, कदाचार, जमीन संबंधी
सिंह ने बताया ‘‘ऑनलाइन केंद्रीकृत जन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर बीते तीन साल में 57,25,443 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 54,65,826 का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ शिकायतें भ्रष्टाचार, कदाचार, जमीन संबंधी समस्याओं , पर्यावरण मुद्दों, पशु कल्याण, वन संरक्षण , प्रताड़ना, ज्यादतियों, पुलिस, रेलवे और अन्य से संबंधित थीं। 
सीपीजीआरएएमएस में यह व्यवस्था 
उन्होंने बताया कि सीपीजीआरएएमएस शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के समाधान के बाद फीडबैक के लिए विकल्प भी मुहैया कराता है। सिंह ने कहा ‘‘अगर शिकायतकर्ता समाधन से संतुष्ट नहीं है तो वह अगले उच्च प्राधिकार के समक्ष अपील कर सकता है। सीपीजीआरएएमएस में यह व्यवस्था है।’’ उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में 4,90,044 नागिरकों ने फीडबैक दिया और 66,396 अपीलें दर्ज की गईं। इनमें से 52,242 अपीलों का निपटारा किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।