किरेन रिजिजू के सरकारी आवास में कैब ने मारी टक्कर, दीवार में हो गया छेद, नूंह का रहने वाला है ड्राइवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किरेन रिजिजू के सरकारी आवास में कैब ने मारी टक्कर, दीवार में हो गया छेद, नूंह का रहने वाला है ड्राइवर

दिल्ली में एक टैक्सी चालक ने अपने वाहन को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू के आधिकारिक आवास

दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने अपने वाहन को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू के आधिकारिक आवास की दीवार से टकरा दिया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा टूट गया, जिससे दीवार में छेद हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ड्राइवर की पहचान रहीम खान के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। बुधवार को उसने डीटीसी में कार ठोक दी और उसके बाद कृष्णा मेनन मार्ग पर किरेन रिजिजू के आवास की दीवार से टकरा दिया। वह कार पर नियंत्रण खो चुका था। हरियाणा के नूंह के रहने वाले ड्राइवर को घटना के बाद पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान, रहीम खान ने बताया कि एक बस ने उसकी कार को टक्कर मार दी जिससे वह केंद्रीय मंत्री के आवास की दीवार से टकरा गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। यह घटना तब हुई जब रहीम खान अपने परिवार के साथ नूंह जा रहा था।अधिकारियों के मुताबिक, बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।