बजट 2022 : वित्त मंत्री ने रेल यात्रियों को दी बड़ी सौगात, 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का किया ऐलान

वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच की

संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेलवे यात्रियों को दी बड़ी सौगात देते हुए 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का ऐलान किया। इसके साथ ही 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनलस का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश किया। इसमें रेलवे के लिए उन्होंने 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का किया ऐलान। ये वंदे भारत की 400 ट्रेनें अगले तीन सालों में चलेंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच की थी। इसे ‘ट्रेन 18’ के नाम से भी जाना जाता है। यह देश की अपनी तरह की पहली और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। 
इस बजट से किसान और युवाओं को फायदा होगा 
वित्तमंत्री ने संसद में घोषणा करते हुए बताया कि देश में वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही आठ नई रोपवे का निर्माण होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। सीतारमण ने कहा कि बजट से किसान, युवाओं को फायदा होगा। आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
पीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा 
वंदे भारत ट्रेन का लुक बुलेट ट्रेन से मिलता-जुलता बनाया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषणा की थी कि, आजादी का अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान 75 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू की जाएंगी जिसके माध्यम से देश के हर कोने को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।