पाकिस्तान से भारत में आई सीमा हैदर को लेकर अब धीरे-धीरे विरोध बढ़ता जा रहा है। बता दें हिन्दू संगठन लगातार सीमा का विरोध कर रहे है। सूत्रों के अनुसार अब पाकिस्तानी महिला को लेकर गौ रक्षा हिंदू दल ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है कि वह सीमा हैदर को देश से बाहर कर दे, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
गौ रक्षा हिंदू दल ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया
जानकारी के अनुसार गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को 72 घंटे में देश से बाहर निकालने का अलटीमेटम दे दिया है। इतना ही नहीं नागर ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि सीमा हैदर कोई साधारण महिला नहीं है। आगे बता दें नागर ने कहा कि यह पाकिस्तान की जासूस के साथ-साथ देश के लिए बहुत बड़ा ख़तरा भी साबित हो सकती है। आगे बता दें उन्होंने आगे कहा कि खुद को 5वीं फेल बताने वाली महिला अलग-अलग भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेज़ी में बात कर रही है। मतलब ये कोई साधारण महिला नहीं हैवेद नागर ने वीडियो में कहा कि सीमा को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। महिला के चारों बच्चों और सीमा हैदर को 72 घंटे में देश से बाहर नहीं किया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. लेकिन दुश्मन मुल्क की महिला बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब आखिरी में देखना ये होगा की सीमा को पकड़ा जाता है या नहीं !