दक्षिण भारत में समर्थन से BJP हासिल करेगी 350 सीटें - पीयूष गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दक्षिण भारत में समर्थन से BJP हासिल करेगी 350 सीटें – पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यहां विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण भारत में जनता के समर्थन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यहां विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण भारत में जनता के समर्थन से भाजपा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मिशन 350 के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

पीयूष गोयल ने सिकंदराबाद के परेड मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुमो) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी के काम को देश के 120 करोड़ लोगों का समर्थन है।

उन्होंने कहा कि हम लोग 2019 के आम चुनाव में 350 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल तथा तमिलनाडु की जनता के बीच जाएंगे।

रविशंकर प्रसाद ने शिवलिंग के संबंध में दिये बयान को लेकर थरूर पर साधा निशाना 

उन्होंने युवाओं से कहा कि श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें युवा शक्ति पर पूरा भरोसा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कुछ दिन पहले पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक में 2019 में होने वाले आम चुनाव में पार्टी के लिए 350 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया था। पार्टी ने 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी अब इसमें 68 सीटों की बढ़तरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।