आज के दिन ही 25 जून 1975 को देश में लगे राष्ट्रीय आपातकाल का आज 48 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज शाम अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें इनमें आपातकाल को लेकर बरसी और विरोध सभाएं और काला दिवस कार्यक्रम शामिल है।आपातकाल की बरसी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
दिल्ली में अनेक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
आपको बता दें राष्ट्रीय आपातकाल को लगे आज 48 वर्ष पूरे हो गए और अभी भी भाजपा इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। आज दिल्ली में अनेक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश को कालकोठरी बना दिया गया था और उस जख्म को देश कभी भूल नहीं सकता।
भारतीय संविधान के लिए काला दिवस के रूप में मनाए जाने वाला यह दिन बताने के लिए पर्याप्त है कि किस प्रकार कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सत्ता के नशे में चूर रही है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर दिया था और बीजेपी ने हमेशा से ही इसका विरोध किया है।
भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
दरअसल, आज ही के दिन 25 जून 1975 को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सीमित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल लागू कर दिया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस दौरान संघर्ष करने वाले राजनेताओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।