भाजपा ने थरूर को घोषणापत्र में भारत का विकृत नक्शा दिखाने पर लिया आड़े हाथ, जानें क्या कहा ... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने थरूर को घोषणापत्र में भारत का विकृत नक्शा दिखाने पर लिया आड़े हाथ, जानें क्या कहा …

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर पर निशाना साधते

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भारत का जो नक्शा अपने घोषणापत्र में दिखाया है, वह ‘‘विकृत’’ है, जिसमें जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) के हिस्से नहीं हैं।
मालवीय ने ट्वीट कर कहा … 

भाजपा आईटी सेल (BJP IT Cell) के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि गांधी परिवार’’ का समर्थन प्राप्त करने के लिए नक्शे के साथ छेड़छाड़ किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,  जहां एक तरफ माना जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भारत के टुकड़े-टुकड़े करने पर तुले हुए हैं। शायद वह सोचते होंगे कि इससे उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल करने में मदद मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस की निर्धारित नीति 
थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर  उन्होंने अपना एक घोषणापत्र भी जारी किया। जिसमें भारत के नक्शे में जम्मू एवं कश्मीर के कुछ हिस्सों को उचित तरीके से नहीं दिखाया गया था और उसमें लद्दाख नदारद था। बाद में थरूर के कार्यालय ने कहा कि  नक्शे को अब सुधार दिया गया है।भाजपा प्रवक्ता आर पी सिंह (RP Singh) ने भी एक ट्वीट कर थरूर को घेरा। उन्होंने कहा,  ‘‘यह ना तो कोई गलती है और ना ही भयंकर भूल है, बल्कि जम्मू एवं कश्मीर (Jammu and Kashmir) को लेकर कांग्रेस की निर्धारित नीति है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।