भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2024 के लोकसभा चुनाव में टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार “विपक्षी एकता” बनाने के लिए भाजपा विरोधी दलों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने किस उम्मीदवार को संयुक्त रूप से पेश किया जाएगा, इस सवाल के जवाब से सभी बच रहे है।
जदयू – राजद के नेता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे काबिल उम्मीदवार बता रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल को बेहतर उम्मीदवार बता रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय रथ को रोकने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को उनकी पार्टी के नेता पहले से ही विपक्षी उम्मीदवार के तौर पर पेश कर चुके है।
जानिए ! क्या है भाजपा की रणनीति
लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ दल ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बीजेपी मुख्यालय में रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की। भाजपा उन सभी सीटों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहीं है, जिन सीटों पर वह कम मार्जिन या किसी अन्य कारण से चुनाव हारी थी। यहीं तरीका उन्होंने 2019 के चुनाव में अपनाया था जिसका उन्हें काफी फायदा हुआ। बीते दिन महाराष्ट्र की बारामती सीट जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार का गढ़ माना जाता है। वहां भाजपा ने कार्यक्रम कर उन्हें चुनौती दी और दावा किया की वह अगले लोकसभा चुनाव में यह सीट जीतेगी।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने “भारत जोड़ो यात्रा” नाम से कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है, जो कि आज से शुरू होनी है। इस यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस ने लोकतंत्र विरोधी ताकतों को रोकना बताया है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तहत 150 दिन में 3500 किलोमीटर सफर तय किया जाएगा।