भाजपा अध्यक्ष नड्डा रांची में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा अध्यक्ष नड्डा रांची में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को रांची पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने शनिवार को बताया कि नड्डा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची आ रहे हैं और यहां मोरहाबादी में आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 4 अक्टूबर 2019 को नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर हजारीबाग की यात्रा पर आए थे।
राज्य के जनपद कार्यालयों की भी आधारशिला रखेंगे जेपी नड्डा  
रैली को संबोधित करने के बाद नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय से चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे। नड्डा राज्य के आठ जिलों में बनने वाले जिला भाजपा कार्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।