भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले- झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा अध्यक्ष नड्डा बोले- झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल करें

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन सरकार पर हमला करते हुए जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यहां आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक-दूसरे के पर्यायवाची बन गये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड की अपनी पहली एक दिवसीय यात्रा के दौरान नड्डा ने यहां मोरहाबादी मैदान में जनजातीय समुदाय की विशाल ‘बिरसा मुंडा विश्वास रैली’ को संबोधित किया। इसमें करीब 32 जनजातीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।
नड्डा ने आरोप लगाया कि गरीब जनता के कल्याण के लिए 
नड्डा ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन से बनी हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को सपरिवार लूटने में लगी है। नड्डा ने आरोप लगाया कि गरीब जनता के कल्याण के लिए कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं अपने नाम खनन पट्टा आवंटित कर लेते हैं। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी, भाई, प्रतिनिधि, मीडिया सलाहकार एवं अपने निकटवर्ती लोगों के नाम राज्य की जमीनें, खान एवं अन्य परिसंपत्तियां आवंटित कर देते हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में कानून और व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि या तो नक्सली मारे गये थे अथवा वह दुम दबाकर कहीं छिप गये थे, लेकिन आज जनजातीय समुदाय के सात-सात लोगों की एक साथ हत्या कर दी जाती है।
1654438940 ggggggg
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा जनजातीय समाज का ख्याल रखती है
नड्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनजातीय समाज को लूटा है और उनके साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने देश में जनजातीय समाज के लिए जितना काम किया है, उतना इस देश में इस समाज के लिए किसी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश में केन्द्र सरकार में जनजातीय मामलों के लिए अलग से मंत्रालय का गठन आजादी के बाद पहली बार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने किया और उसके माध्यम से जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण के भी भाजपा सरकारों ने लगातार काम किये हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भाजपा जनजातीय समाज का इतना ख्याल रखती है और सम्मान करती है कि आज मोदी सरकार में आठ मंत्री जनजातीय समाज से हैं, पार्टी के 36 लोकसभा और आठ राज्यसभा सदस्य जनजातीय समाज से हैं। इतना ही नहीं देश में भाजपा के कुल 190 विधायक जनजातीय समाज से हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनजातीय समुदाय के एक करोड़ 30 लाख लोगों को पक्के घर दिये जा चुके हैं। 
भाजपा की इस रैली को 2024 में होने वाले आम चुनाव 
नड्डा ने कहा कि इस समुदाय के 90 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड दिये गये हैं, जो भाजपा के जनजातीय समाज के प्रति समर्पण को साबित करता है। इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष के रविवार सुबह बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जनजातीय समुदाय की रैली को संबोधित करने के बाद जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चतरा और जामताड़ा में बने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालयों का ऑनलाइन उदघाटन किया। भाजपा की इस रैली को 2024 में होने वाले आम चुनाव और उसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनजातीय मदतादाओं को लुभाने से जोड़कर देखा जा रहा है। झारखंड में मंदार विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी 23 जून को होना है।इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रैली में दावा किया कि राज्य की पिछली भाजपा सरकार ने जनजातीय लोगों के धर्म परिवर्तन को रोक दिया था, लेकिन झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में यह फिर से शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।