BJP अध्यक्ष नड्डा ने कहा- ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ भाजपा उतरेगी कर्नाटक चुनाव में, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP अध्यक्ष नड्डा ने कहा- ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ भाजपा उतरेगी कर्नाटक चुनाव में, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड (कामकाज का लेखाजोखा) की राजनीति की शुरुआत की है और उनकी पार्टी अपने कामकाज व प्रदर्शन की बदौलत आगामी कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में जनता के समक्ष जाएगी।
India Today Conclave 2021: अमित शाह से कितना अलग है कार्यकाल? जे पी नड्डा  ने ये दिया जवाब - India Today Conclave 2021 bjp president jp nadda politics  amit shah different work ntc - AajTak
भाजपा के तुमकुरू और मधुगिरी विधानसभा क्षेत्रों के ‘‘शक्ति केंद्र’’ प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और उसे ‘‘भ्रष्टाचार, कमीशन और जातिवाद’’ का पर्याय करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा की समावेशी राजनीति का संदेश लेकर जनता के बीच और इस बात की कतई परवाह ना करें कि सामने वाला व्यक्ति किस जाति, धर्म और लिंग का है। नड्डा ने कहा, ‘‘जब हम चुनावों में जाएंगे तो रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। हमारा हर नेता गर्व के साथ कहेगा कि हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया है और हमने जो वादे नहीं भी किए थे, उन्हें भी पूरा किया है।’’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं तो कहें कि ना ही पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा और ना ही वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने में कोई कसर छोड़ी है। नड्डा ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से मिलने तुमकुरू आए हैं जो जमीन पर कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टी व सरकार के संदेश को जनता के बीच पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कर्नाटक के सभी क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया है। हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं इसलिए मैं सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा।’’
Jp Nadda:भाजपा कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी? जेपी नड्डा ने बताई यह  वजह - Jp Nadda Bjp Became Largest Party In World Because Of Leaders Like  Madan Lal Khurana Latest
भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज को एकजुट रखने और जातिवाद समाप्त करने के लिए टिफिन बैठकें आरंभ करने को कहा और दावा किया कि जब साथ बैठकर भोजन का आदान प्रदान होगा तो इससे एकजुटता और पार्टी की विचारधारा का संदेश जाएगा। इस सम्मेलन में भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलीन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री जे सी मधुस्वामी, बी सी नागेश, ए ज्ञानेंद्र सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव हो सकता है। कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी जाति को जाति से, क्षेत्र को क्षेत्र से और भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं और ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चले हैं तब से से जातिवादी और वंशवाद की राजनीति समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति और चरित्र को ही बदल डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की राजनीतिक संस्कृति ही बदल गई है।’’ मुख्यमंत्री बोम्मई के बारे में ‘पिल्ले’ वाले बयान देने के लिए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया दपर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ऐसे बयान से मुझे बहुत दुख हुआ है। कर्नाटक की राजनीति के मानक को नीचे गिराने का काम किया है। नेता की पहचान उसके बयान से होती है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों का भी सम्मान करती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस के नेता) यहां लड़ते हैं, उन्हें अपने हाईकमान से मिलने का अवसर नहीं मिलता है। वे दूसरों के बारे में हल्की बातें करते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।