बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर साधा राहुल गांधी पर निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर साधा राहुल गांधी पर निशाना

बेजीपी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है उन्होनें

बेजीपी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने एक बार फिर से राहुल गांधी पर निशाना साधा है उन्होनें कहा है कि कि जिन राहुल गांधी की दादी ने देश पर आपातकाल थोप दिया, वे इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्री की बहाली की बात करते हैं। बता दें कि यह बात नड्डा ने केंद, सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसके पहले श्री नड्डा का यहां एक रोड शो भी आयोजित हुआ। 
राहुल गांधी की दादी ने देश में लगाया आपातकाल 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया, जिसमें भाजपा की विचारधारा के 75 हजार लोग जेल गए। इसी क्रम में उन्होंने कहा किगांधी संभवत: पढ़-लिखे कम हैं, जिनकी दादी ने आपातकाल लगाया, वे ही इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं। 
मोदी के वैश्विक प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द 
इसके अलावा नड्डा ने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री विदेशों में जाते थे, तो पाकिस्तान, आतंकवाद और इसके चलते रुके विकास की बात होती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी विदेश जाते हैं, तो उन्हें दूसरे देश राष्ट्रीय सम्मान देते हैं, लेकिन मोदी की इस वैश्विक प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि केंद, सरकार और प्रदेशों की भाजपा सरकारें‘प्रो-रेस्पोंसिव’और‘प्रो-एक्टिव’हैं, जो जनता की अपनी तरफ से चिंता करती हैं और विपरीत परिस्थितियों में फौरन राहत पहुंचाती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।