बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 135 सीटें जीतकर जोरदार जीत दर्ज

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में 135 सीटें जीतकर जोरदार जीत दर्ज की। सत्ता में रही भाजपा 66 सीटों पर सिमट गई और जद (एस) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद दक्षिणी राज्यों में नड्डा का यह पहला बड़ा शो होगा।लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। 
1686390332 3686386363
 जनसभा को भी संबोधित करेंगे
आंध्र प्रदेश की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान, वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देने के लिए राज्य में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और तिरुपति में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।