बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- अयोध्या-काशी छोड़ो, पहले जामा मस्जिद तोड़ो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- अयोध्या-काशी छोड़ो, पहले जामा मस्जिद तोड़ो

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राम मंदिर मुद्दे पर साक्षी महाराज ने कहा है – मैं सुप्रीम कोर्ट की भर्त्सना करता हूं। तमाम अनावश्यक मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दे दिए। लेकिन अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट टाल मटोल कर रहा है।

अब ताजा बयान दिया है उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने। साक्षी महाराज ने दिल्ली की जामा मस्जिद तोड़ने का आह्वान किया है और दावा किया है कि उसकी सीढ़ियों से देवताओं की मूर्तियां निकलेंगी।

शुक्रवार को उन्नाव में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं जब राजनीति में आया था, तब मैंने कहा था कि काशी, मथुरा, अयोध्या छोड़ो, जामा मस्जिद तोड़ो। उसकी सीढ़ियों से अगर भगवान की मूर्तियां ना निकलें तो मुझे फांसी पर लटका देना। मैं आज भी अपने इस बयान पर कायम हूं।’

ram mandir

साक्षी महाराज ने कहा कि अगर 100 करोड़ हिंदुओं की इच्छा है, धर्माचार्यों की इच्छा है, संघ परिवार की इच्छा है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर शीघ्र बने। अब या तो अध्यादेश बने या तो सोमनाथ की तर्ज़ पर कानून बने अथवा पूर्व पीएम नरसिम्हा राव ने जो जमीन अधिग्रहित किया था, वह जमीन रामजन्म भूमि न्यास को दे दी जाए। उनका कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। बता दें कि साक्षी महाराज पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।