केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को 'भ्रष्ट' कहने पर घिरे BJP विधायक कैलाश मेघवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को ‘भ्रष्ट’ कहने पर घिरे BJP विधायक कैलाश मेघवाल

भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सार्वजनिक रूप से भ्रष्ट नेता कहने पर पार्टी विधायक

भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सार्वजनिक रूप से भ्रष्ट नेता कहने पर पार्टी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को नोटिस भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर प्रदेश अनुशासन समिति ने शाहपुरा (भीलवाड़ा) विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस दिन में जवाब मांगा है।
कैबिनेट से निष्कासित करने की मांग करेंगे
नोटिस में लिखा है, इस तरह के बयान से आपने बीजेपी की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। यह पार्टी के संविधान के अनुसार अनुशासन उल्लंघन की परिभाषा के तहत आता है। मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री को भ्रष्ट नंबर एक कहा था, उन्होंने कहा था कि वह पीएम मोदी को पत्र लिखकर उन्हें कैबिनेट से निष्कासित करने की मांग करेंगे।
कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज
उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बेहतर मुख्यमंत्री तक बता दिया। मेघवाल की नाराजगी के पीछे जाहिर तौर पर इस बार शाहपुरा से टिकट कटने की आशंका है। उन्होंने यह बयान सोमवार को शाहपुर के कोठिया गांव में मंसूरी समाज के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफों के पुल बांधने से उनके जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।