5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा 24 अक्टूबर को करेगा कार्यकारिणी बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा 24 अक्टूबर को करेगा कार्यकारिणी बैठक

5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की योजना तैयार करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 24 अक्टूबर को

5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की योजना तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के एक पदाधिकारी ने कहा कि 23 अक्टूबर को पदाधिकारियों की बैठक होगी और अगले दिन (24 अक्टूबर) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में होगी।
पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होंगे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा 24 अक्टूबर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक में चुनाव वाले राज्यों में अल्पसंख्यकों तक पहुंचने की योजना पर चर्चा की जाएगी और विशेष अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
पार्टी के एक नेता ने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की संख्या 20 प्रतिशत से कुछ ही कम है और अन्य अल्पसंख्यक लगभग एक प्रतिशत हैं। राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मुस्लिम निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा कि लोगों को यह समझाने की योजना पर भी चर्चा की जाएगी कि नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले सात वर्षो में अल्पसंख्यकों को कैसे फायदा हुआ है।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा नेतृत्व ने अपने सभी मोर्चो को अक्टूबर तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकें समाप्त करने को कहा है। अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में हुई और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा ने 23-24 सितंबर के बीच रांची में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने 26-27 सितंबर को देहरादून में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन किया। पार्टी यूथ विंग ने हाल ही में 5 अक्टूबर को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।